मनाली के सिमसा में एनएसयूआई का कंगना के घर के बाहर रोष प्रदर्शन, माफी मांगने की मांग


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा भारत की आजादी को लेकर दिए गए बयान के चलते अब जगह-जगह कंगना का विरोध भी किया जा रहा है। उनके शीमला वाले घर के बाहर भी बयान को लेकर रोष जतायि जा रहा है।
बता दें कि आज शनिवार को मनाली के सिमसा में एनएसयूआई ने कंगना के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया और माफी मांगने की मांग की।
आपको बता दें कि पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का घर है, जहां उनका परिवार रहता है। कंगना रनौत मुंबई के बाद अपना अधिकतर समय इसी घर में गुजारती है। बीते दिनों कंगना रनौत ने भारत को मिली आजादी के बारे में विवादित बयान दिया था, जिसकी आए दिन सोशल मीडिया से लेकर कई जगहों पर निंदा की जा रही है। वहीं, एनएसयूआई ने भी कंगना के इस बयान पर रोष जताया और कंगना के घर के बाहर नारेबाजी भी की।
एनएसयूआई के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह संयोजक अजीत शर्मा ने कहा कि देश की आज़ादी में हजारों की संख्या में फौजी शहीद हुए हैं और कंगना रनौत के द्वारा देश की आज़ादी को भीख में मिलना कहना बहुत ही शर्मनाक है। कहा कि कंगना रनौत को अपनी फिल्मी दुनिया में ध्यान देना चाहिए और ऐसे विवादित बयान देकर देश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए। कहा कि कंगना रनौत को अपने दिए गए बयान पर माफी मांगनी चाहिए और कंगना रनौत से पदमश्री अवार्ड वापस लिया जाना चाहिए।