Dehradun NewsHighlight

मुनिकीरेती में बनेगा 62 करोड़ की लागत से इको पार्क, मंत्री ने दिए निर्देश

ऋषिकेश: मुनिकीरेती के लोगों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. बता दें कि जल्द मुनिकीरेती में इको पार्क बनाने के लिये कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कलोनी आवास पर बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुनिकीरेती में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको डायवर्सिटी पार्क बनाने बनाने के लिये व्यापक कार्य योजना बनाने के लिये निर्देश दिये गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने का कि यह कार्य योजना मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल है। लगभग 62 करोड़ की लागत से बनने वाला इको पार्क दो चरणों में बनेगा। इसमे पहले चरण की लागत 32 करोड़ और दूसरे चरण की लागत 30 करोड़ होगी। इसको 50 हेक्टेयर में बनाया जाएगा। ईको पार्क को सोसाइटी मोड में संचालित किया जाएगा जिसके चलते ऋषिकेश, मुनिकीरेती और तपोवन में स्थानीय स्तर के रोजगार और पर्यटन में व्यापक वृद्धि होगी।

लाभकारी योजना होने के कारण 5 वर्ष में लागत के वसूली की संभावना व्यक्त की गई है।इससे सम्बंधित फंड के लिये मुख्य सचिव द्वारा बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में वन विभाग और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें