Nainital News

राजस्थान कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री और लोकसभा प्रभारी पहुंचे हल्द्वानी, दावेदारों की ली रायशुमारी

devbhoomi newsहल्द्वानी : उत्तराखंड में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र में तैयारी कर रहे दावेदारों को परखने और उनकी रायशुमारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नैनीताल जिले की सभी 6 विधानसभाओं के लिए दावेदारों द्वारा आवेदन लेने को बतौर पर्यवेक्षक राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र यादव हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने नैनीताल की सभी विधानसभा से दावेदारी कर रहे दावेदारों के आवेदन लेने के साथ ही उनसे रायसुमारी भी की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सर्वे कराकर और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही जिताऊ और योग्य उम्मीदवारों को टिकट देगी, साथ ही उन्होंने कहा कि टिकट में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें