Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

VIDEO : फिर निशाने पर त्रिवेंद्र, इस बार दिया इगाज की छुट्टी पर विवादित बयान

Indian National Congress

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज इगास पर छुट्टी का ऐलान किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले से पहाड़ियों में खुशी का माहौल है। एक ओर जहां राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से लेकर आम जनता सीएम को धन्यवाद कह रही है तो वहीं सीएम धामी के इगास की छुट्टी घोषित किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने विवादित बयान दिया है। जिससे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

इगास की छुट्टी घोषित होने पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि इगास की छुट्टी घोषित किया जाना कोई बड़ी बात नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि जब प्रदेश में छट के पर्व पर छुट्टी घोषित हो सकती है तो फिर इगास पर छुट्टी घोषित होना कोई बड़ी बात नहीं है।इतना ही नहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश भर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले की सरहाना हो रही है। प्रदेशभर से मुख्यमंत्री को बधाइयां मिल रही है।

त्रिवेंद्र रावत के इस  बयान के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

https://youtu.be/wbEOdGqyOwA

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें