HighlightNainital News

परिवार ने तय कर दी थी शादी लेकिन इससे पहले फंदे पर झूली 18 साल की युवती

रामनगर – पीरुमदारा के ग्राम शिवपुर टांडा में 18 वर्षीय युवती ने घर में टंगे पंखे से फांसी लगाकर कि अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसी के साथ इलाके में सनसनी फैली हुई है।

वहीं घटना की सूचना की जानकारी मिलने पर रामनगर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह और पीरुमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय भेजा। इसी के साथ पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की।

इस मामले में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बबीता का परिजनों ने कहीं रिश्ता तय किया था लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि शायद शादी के लिए राजी नहीं होने के कारण और परिवार के दबाव के कारण युवती ने ये कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें