HighlightNainital News

उत्तराखंड : महिला मित्र के साथ होटल में रुके पशु पालन विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत

Uttarakhand big breaking

हल्द्वानी : हल्द्वानी से बड़ी खबर है। बता दें कि महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रुके पशु पालन विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत हो गई। इससे होटल स्टाफ में सनसनी फैल गई। होटल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के साथ रुकी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल भीमताल निवासी 55 वर्षीय दिनेश लाल पूत्र गोविंद लाल आर्य पौड़ी में पशु पालन विभाग में तैनात थे। जो बीती रात अपनी महिला कर्मचारी मित्र के साथ रोडवेज स्टेशन के पास होटल में रुका था। बॉडी में हलचल ना होने पर महिला मित्र ने इसकी जानकारी होटल स्टाफ को दी और होटल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हल्द्वानी कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेजा।

महिला मित्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रात में शराब पीने के बाद दिनेश लाल ने हार्ट की दवाई खाई थी। इसके बाद जब वह सुबह उठी तो दिनेश लाल की मौत हो चुकी थी।इसकी जानकारी उसने होटल स्टाफ को दी थी.पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें