Big NewsHaridwar News

आज हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Cm dhami

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिनभर हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जनपद में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री 11:30 बजे गेंडीखाता क्षेत्र के बसुचंदपुर में कृष्णआयन गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पर्व में शिरकत करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे मुख्यमंत्री ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के मानूबांस गांव में एक दिवसीय कृषि मेले में प्रतिभाग करेंगे।

आपको बता दें कि 2:40 पर मुख्यमंत्री संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे. वहीं 5:30 बजे सिडकुल में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित आवास योजना का भी आज मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। आज मुख्यमंत्री जनपद में कई विकास योजनाओं की घोषणाएं भी कर सकते हैं।

शाम 4:00 बजे हेलीपैड रोशनाबाद हरिद्वार से देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। सभी जगह प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोरदार तैयारी भी की हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें