Dehradun NewsHighlight

देहरादून video : एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ा सरफिरा युवक, हाईटेंशन तार को पकड़ा, बुरी तरह झुलसा

devbhoomi news

देहरादून : राजधानी देहरादून में उपासना एक्सप्रेस ट्रेन पर एक सरफिरा आशिक चढ़ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। हाईवोल्टेज तार को पकड़ने से युवक बुरी तरह झुलसा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवा ट्रेन के सामने पटरी पर आत्महत्या करने के लिए लेटा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ट्रेन से उतरने के लिए चेन खींची थी।

ट्रेन रुकते ही ट्रैक पर लेटे सरफिरे युवक ने इंजन की छत पर चढ़कर बिजली की तार पकड़ ली। यह घटना देहरादून के हर्रावाला मियांवाल रेलवे ट्रैक की है। उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।जिसमें लोग युवक को नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं। उससे कह रहे हैं कि हम पैसा दे देंगे तुम नीचे उतर जाओ। युवक तब भी नहीं माना और बिजली की तार पकड़ ली।

https://youtu.be/0hxc_OO7EdQ

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें