Big NewsDehradun News

राज्य स्थापना दिवस पर बधाई देने वालों का तांता, राष्ट्रपति-PM समेत दिल्ली के CM ने दी शुभकामनाएं

devbhoomi news

देहरादून : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही उत्तराखंड को बधाईयों का तांता लगा है। कांग्रेस और आप समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और दिल्ली के सीएम ने भी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किया ‘उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। अपनी सरल जीवन शैली, ईमानदारी और विनम्रता के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड के लोगों ने अपने परिश्रम से राज्य को एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। इस शुभ अवसर पर राज्य के सभी निवासियों के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य हेतु शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश ने जो प्रगति की है, उससे मुझे विश्वास है कि यह पूरा दशक उत्तराखंड का ही होने वाला है।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नैसर्गिक सौंदर्य, पराक्रम, धर्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पवित्र संगम स्थली देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तराखंड ऐसे ही निरंतर विकास व जनकल्याण के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे, मैं राज्य की खुशहाली व समृद्धि की कामना करता हूँ।

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस परिवार राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता है।

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस परिवार राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता है।

devbhoomi news devbhoomi news

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें