HighlightPauri Garhwal News

उत्तराखंड में महंगे पेट्रोल का साइड इफेक्ट, कार सवार युवक ने तोड़ा पंपकर्मी का हॉकी से पैर

devbhoomi news

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल में महंगे पेट्रोल का कहर देखने को मिला। दरअसल कार सवार युवक पेट्रोल भराने आए कुछ युवकों की पंप कर्मी से तीखी नोंकझोंक हुई और उन्होंने हॉकी स्टिक से एक पंप कर्मी का पैर तोड़ दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर डाली। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले का शांत कराते हुए घायल कर्मी को अस्पताल भेजा।

हुआ यूं कि बीती शाम जीएमओयू लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर चार युवक पेट्रोल भराने आए। युवकों ने कार में 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इनमें से एक युवक ने आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंपकर्मी को कहा कि कार में उन्होंने पेट्रोल कम भरा है। बस फिर क्या था दोनों के बीच जमकर बहस हुई जो की हाथापाई तक जा पहुंची। आरोप है कि पंप कर्मियों को युवक ने गाली देनी शुरू कर दी। भीड़ में से जब किसी ने झगड़े की वजह पूछी तो युवक ने उसे भी गाली दी।

लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली। लेकिन युवक मार खाने पर भी गाली देता रहा। युवक ने भीड़ कम होते ही कार से हॉकी निकाली औऱ एक पंपकर्मी का पैर तोड़ दिया.इस वार से हॉकी के दो टुकड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने भीड़ को शांत करते हुए घायल कर्मी को अस्पताल भेजा। वहीं पंप को बंद किया गया। खबर है कि पंपकर्मी के पैर में फ्रैक्चर है। बाजार चौकी इंचार्ज दीपक तिवाड़ी ने बताया कि इस मामले में पंपकर्मी की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें