Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार : गंगा में नहाने गया युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। गंगा और नदी में डूबकर मौत होने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला एक बार फिर से हरिद्वार से सामने आया है। बता दें कि श्यामपुर कांगड़ी में एक युवक गंगा नहाने गया लेकिन लापता हो गया। मौके पर इससे अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही है लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और जलपुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर निवासी युवक अमित (21) हरिद्वार श्यामपुर स्थित कांगड़ी गांव में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। वह गंगा में नहाने को पहुंचा कि अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। वहीं युवक की स्कूटी वहीं ख़ड़ी मिली।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस ने गंगा में राफ्ट उतारकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें