HighlightUttarakhand Chamoli News

चमोली ब्रेकिंग : फांसी के फंदे से झूली विवाहिता, पति चलाता है बीआरओ की मशीन

hanging

चमोली : उत्तराखंड में अपराध के ग्राफ के साथ आत्महत्या के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बता दें कि आए दिन देहरादून समेत जिले भर से आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकतर छात्र-छात्राओं, बेरोजगार युवाओं, विवाहिताओं और तनाव से ग्रस्त लोगों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। ताजा मामला चमोली से सामने आया है जहां विवाहिता द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार चमोली के थराली विकास खंड के इस कुलसारी कस्बें एक विवाहिता युवती ने फांसी पर लटक आत्महत्या कर ली है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। पुलिस पूछताछ के बाद प्रथम दृष्ट्यता इसे आत्महत्या मान रही है। जिसके कारण का पता नहीं चल पाया है। ना ही पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है।

थाना थराली के थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार शाम को रूद्रप्रयाग जिले के बुनका गांव निवासी सलोप सिंह की 24 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने कुलसारी के एक भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी दी कि सलोप सिंह ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीआरओ की मशीन चलाने का काम करता है और कुलसारी में किराये के मकान पर ले कर सपरिवार रह रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें