Big NewsNainital News

उत्तराखंड : मां बेटे को नहलाने ले गई बाथरुम, खौलते हुए पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, मौत

devbhoomi news

हल्द्वानी : लाख चेतावनी और खबर प्रकाशित करने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बता दें कि अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब बाल्टी में या पानी से भरे टब में डूबने से बच्चों की मौत हुई लेकिन फिर भी इससे अभिभावकों ने सबक नहीं लिया। बता दें कि आज दुखद खबर हल्द्वानी से सामने आई है।

दरअसल हल्द्वानी में एक मासूम बच्चा नहाने के लिए बाथरूम में अपनी मां के साथ गया था। तभी बच्चा खौलते हुए पानी की बाल्टी में गिर गया. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां बेसुध हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी देवेंद्र भट्ट यहां मेडिकल कॉलेज कैंपस स्थित प्रिंसिपल आवास में वार्ड बॉय हैं। शनिवार को देवेंद्र की पत्नी भावना बेटे को नहलाने के लिए बाथरूम में गई थी। तभी खौलते हुए पानी की बाल्टी को लेकर बाथरूम में लेकर पहुंची। भावना बच्चे के कपड़ों को हैंगर पर टांग ही रही थी कि इसी बीच बच्चा पानी की बाल्टी में उल्टा गिर गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया।मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों मेंं कोहराम मचा है पुलिस ने शव पीएम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें