Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsRudraprayag NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बंद कमरे में चल रही सीएम धामी की तीर्थ पुरोहितों से बातचीत, क्या निकलेगा हल?

Indian National Congress

रुद्रप्रयाग: पांच नवंरबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के आने से पहले सीएम धामी केदारनाथ धाम पहुंचे। सीएम धामी धाम में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों के विरोध को देखते हुए सीएम धामी के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। खबर मिली है कि सीएम धामी मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों और अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बातचीत कर रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं

केदारनाथ दौरे पर सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी हैं। हरक सिंह रावत को सरकार ने तीर्थ पुरोहितों को शांत कराने की जिम्मेदारी भी दी है। उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हरक सिंह रावत का उस क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। यही कारण है कि हरक को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

माना यह भी जा रहा है कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। जानकारों की मानें तो सरकार चुनावी साल में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। ऐसे में बोर्ड को समाप्त भी किया जा सकता है। तीर्थ पुरोहित भी लगातार यही मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि पहले सरकार बोर्ड को भंग करे और फिर एक्ट को भी वापस ले ले।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें