Haridwar NewsHighlight

लक्सर बिग ब्रेकिंग : AAP की यात्रा में शामिल ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर

devbhoomi news

लक्सर : लक्सर से बड़ी खबर है। बता दें कि तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रेलवे फ्लाईओवर पर टक्कर मार दी है जिससे बाइक में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोग दोनों को अस्पताल ले गए जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं खबर है कि ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया है। इस हादसे में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की इस तिरंगा यात्रा में बीते दिन अजय कर्नल कोठियाल भी पहुंचे थे। बीते दिन तिरंगा यात्रा रुड़की में निकाली गई थी जबकि आज लक्सर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लेकिन आज मंगलवार को आप की तिरंगा यात्रा में शामिल एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए थे। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भिजवाया जहां पर दोनों बाइक सवारों की नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। लक्सर में रेलवे फ्लाईओवर का मामला है। फ्लाईओवर पर घटना के बाद लंबा जाम लग गया। घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी। वहीं सूचना के बाद अभी तक पुलिस भी नहीं पहुंची।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें