Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

मान ली होती इंटेलीजेंस की बात, तो नहीं करना पड़ता त्रिवेंद्र को विरोध का सामना

ex cm trivendra rawatरुद्रप्रयाग : बीते दिन केदारनाथ पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का तीर्थ पुरोहितों ने जमकर विरोध किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वारयल हुआ। तीर्थ पुरोहितों ने त्रिवेंद्र गो बैक के नारे लगाए जिसके बाद त्रिवेंद्र रावत को उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा। ये खबर नेशनल चैनलों पर छाई रही। इतना ही नहीं केदारनाथ बाबा के दर्शन को पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मदन कौशिक को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

त्रिवेंद्र रावत को इंटेलीजेंस ने पहले ही चेता दिया था

वहीं खबर है कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को इसके लिए पहले ही चेता दिया गया था लेकिन त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों की बात नहीं मानी। जी हां खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का केदारनाथ में तीर्थ-पुरोहितों ने जमकर विरोध किया। इसको लेकर पहले ही इंटेलीजेंस यानी की पुलिस के खूफिया तंत्र ने उन्हें चेता दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी त्रिवेंद्र सिंह केदारनाथ पहुंच गए।

बात मान लेते तो नहीं करना पड़ता विरोध का सामना

जिसका नतीजा ये देखने को मिला कि उनका जमकर विरोध हुआ और वहां पुलिस फोर्स तैनात होने के बावजूद भी विरोध करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। पुलिस विभाग के अधिकारियों की मानें तो यदि पूर्व मुख्यमंत्री बात मान लेते तो उन्हें विरोध का सामना नहीं करना पड़ता। तीर्थ पुरोहितों का एक ही नारा है कि चारों धाम हमारा है। तीर्थ पुरोहितों ने पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे के दिन भी विरोध की योजना बनाई है जिसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।

https://youtu.be/-PcVRpvKtWs

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें