Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर, हाईकमान ने इन 2 कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Indian National Congress

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि पीएम के दौरे से पहले तीर्थ पुरोहितों के विरोध को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने कैबिनेट मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जी हां बता दें कि हाईकमान ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और यतीश्वरानंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी मिमी है कि कैबिनेट मंंत्री हरक सिंह और यतीश्वरानंद कल तीर्थ पुरोहितों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे। मदन कौशिक का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर सीएम धामी से बात की है औऱ जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि 5 नवंबर को पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो इस पर भी पुलिस के खूफिया तंत्र की नजर है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर आगामी एक या दो दिनों में पुलिस विभाग के अधिकारी हालात का जायजा लेने के लिए केदारनाथ पहुंच सकते हैं। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री के विरोध के बाद पैदा हुई स्थिति के कारण पुलिस विभाग भी सकते में है। पुलिस मुख्यालय की ओर से खूफिया तंत्र को पल-पल की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं।

तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी दी है कि वो पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी विरोध करेंगे। इसको देखते हुए हाईकमान ने दो मंत्री हरक सिंह रावत औऱ यतीश्वरानंद को जिम्मेदारी सौंपी है कि वो तीर्थ पुरोहितों से बात करके उन्हें मनाएं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें