Big NewsDehradun News

चकराता सड़क हादसे में 13 की मौत, PM मोदी ने किया सहायता राशि का एलान

Chakrata breaking

देहरादून :आज रविवार को चकराता क्षेत्र में हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। सभी मृतक बायला गांव के रहने वाले हैं। वहीं बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इतना ही नहीं देश के पीएम ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, किया अनुग्रह राशि का ऐलान

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं।

वाहनों में ओवर लोडिंग न हो–सीएम

उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिये हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो, यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित पर कड़ी कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है ओवर लोडिंग न करें। हम सभी को स्वयं जागरूक होकर इस तरह की घटनाओं से बचना है।

नाम/पता मृतक:-

01: मातबर सिंह पुत्र स्व0 भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष
02: रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
03: कु0 तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 11 वर्ष
04: कु0 ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 18 वर्ष
05: कु0 काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र: 15 वर्ष
06: जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्र: 40 वर्ष
07: साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
08: कु0अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 13 वर्ष
09: दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
10: रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी: उपरोक्त उम्र: 50 वर्ष
11: नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी: उपरोक्त उम्र: 35 वर्ष
12: जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी: ग्रा0 मलेथा चकराता उम्र: 34 वर्ष
13: हरि राम पुत्र देवी राम निवासी: ग्रा0 खडका सिरमौर उम्र: 52 वर्ष

इलाज के दौरान एक और मौत की खबर है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

नाम/पता घायल :-

01: ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्रा0 बायला चकराता उम्र: 06 वर्ष
02: गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी ग्रा0 पिथुवा चकराता उम्र: 29 वर्ष

 

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें