Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh DhamiTrivendra Singh Rawat
सीएम पुष्कर धामी ने की श्रमिकों से मुलाकात, मुख्यमंत्री का जताया आभार


देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घंटाघर में श्रमिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर श्रमिकों ने कोविड काल में सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए कराई गई खाद्यान्न एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
वहीं बता दें कि आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।