Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

चकराता हादसा अपडेट : अब तक 14 की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

ACCIDENT IN HILLS

देहरादून : चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर आज सुबर एक यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरी जिसमे अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त ये हादसा हुआ था, उस वक्त मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे थे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। तब खबर थी कि 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 4 लोग घायल बताए गए थे जिनका उपचार चल रहा था लेकिन अब इस हादसे को लेकर बड़ा अपडेट मिला है।

4 घायलों में से तीन की मौत

वहीं अब खबर है कि 4 घायलों में से तीन लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 14 हो गई है। वहीं एक का उपचार जारी है। सीएम ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। वहीं चकराता विधायक प्रीतम सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर गए हैं और घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।ACCIDENT IN HILLS

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें