HighlightNainital News

उत्तराखंड VIDEO : कहीं देखें हैं ऐसे चोर, भारी भरकम चोरी करते CCTV में कैद

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हत्या से लेकर लूटपाट, चोरी औऱ दुष्कर्म के मामले लगातार शहर से सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं हल्द्वानी में चोरों का आतंक भी जारी है। अब तक कई चोरियों को चोर अंजाम दे चुके हैं औऱ कई चोरियों का खुलासा पुलिस कर चुकी है। लेकिन फिर भी चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। चोर एक के बाद एक कर कई चोरियों को अंजाम दे चुके हैं।

ताजा मामला हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के तिकोनिया चौराहे का है जहां बीती देर शाम दो चोरों ने भारी भरकम चोरी को अंजाम दिया। चोरी करते दो चोर सीसीटीवी में कैद हो गए।  वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर खुलेआम कंपलेक्स के बाहर से चोरी करते नजर आ रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें