Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

देहरादून ब्रेकिंग : बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हुए नाराज

amit shah

देहरादून। केन्द्रीय गृह मन्त्री के आगमन से पहले बीजेपी में एकजुटता दिखी। मंच पर वरिष्ठ ओर युवा नेताओं का तालमेल दिखा लेकिन बता दें कि इस दौरान खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन नाराज हो गए। वहीं इससे पहले रेखा आर्य जौलीग्रांट एय़रपोर्ट से नाराज होकर वापस लौट गई। जानकारी मिली कि स्वागत लिस्ट में रेखा आर्य का नाम शामिल ना करने पर वो नाराज होकर वापस लौट गईं।

वहीं अमित शाह बन्नू स्कूल पहुंचे जहां वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर सीएम धामी, अनिल बलूनी. धन सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, काबीना मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, पूर्व विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, काबीना मन्त्री बिशन सिंह चुफाल डॉ हरक सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली मौजूद रहे लेकिन खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन नाराज हो गई।

बता दें किं अमित शाह रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग करेंगे। साथ ही राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन समेत सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसी मंच से वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं, गृहमंत्री के स्वागत को सीएम समेत तमाम नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। सूची में नाम न होने पर मंत्री रेखा वापस लौट गईं।

जानकारी मिली है कि उनको मंच पर बैठने की जगह नहीं मिली और इस कारण वो व्यवस्था को लेकर नाराज हो गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें