नहीं रहे एक्टर पुनीत राजकुमार, हार्ट अटैक से निधन, PM ने जताया दुख


एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को 46 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. पुनीत के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी सदमे में हैं. बता दें कि एक्टर को चेस्ट पेन की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल की तरफ से पहले स्टेटमेंट जारी किया गया था कि एक्टर को चेस्ट पेन की वजह से एमरजेंसी डिपार्टमेंट में 11.40 बजे भर्ती किया गया. उनकी हालत काफी सीरियस है. हालांकि हम कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें ठीक कर सके.
हालांकि भगवान को कुछ और ही मंजूर था और पुनीत हम सभी को छोड़कर चले गए. पुनीत इतने अच्छे शख्स थे कि सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके निधन से दुखी हैं. सभी सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.
अभिषेक बच्चन ने लिखा, दिल तोड़ने वाली खबर…बहुत जल्दी चले गए पुनीत राजकुमार. उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. आपकी बहुत याद आएगी पुनीत.
महेश बाबू ने लिखा, पुनीत राजकुमार के निधन से सदमे मे हूं. जितने भी लोगों से मैं अब तक मिला उनमें से सबसे विनम्र इंसान थे पुनीत.
तमन्ना भाटिया ने लिखा, शॉक्ड…शब्द ही नहीं हैं.
बोनी कपूर ने ट्वीट किया, पुनीत कुमार के निधन की खबर सुनकर सदमे में हूं. एक पावरफुल एक्टर जिन्होंने अपने काम से कई लोगों का दिल जीता है. परिवार को संवेदनाएं.