Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

गृह मंत्री अमित शाह फिर उत्तराखंड आएंगे और चुनावी बिगुल बजाएंगे

amit shah

देहरादून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से उत्तराखंड आएंगे और चुनावी बिगुल बजाएंगे। हालांकि ये देखने वाली बात होगी की 2022 में सत्ता में कौन आता है। लेकिन भाजपा की ताबड़तोड़ रैलियां विपक्षियों को बैचेन कर रही है। बता दें कि अमित शाह एक बार फिर से उत्तराखंड आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को देहरादून में एक सरकारी कार्यक्रम में अमित शाह भाग लेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह का उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरा है। इस दो दिन के दौरे में अमित शाह ताबड़तोड़ बैठकें लेंगे। पहले दिन वह हरिद्वार अथवा ऋषिकेश में निजी दौरे पर रहेंगे। अगले दिन 30 अक्टूबर को वह देहरादून में पहले सरकारी और पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग कर सकते हैं। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा स्थल कहां होगा, बुधवार तक इसे फाइनल कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें