Big NewsDehradun NewsHarish RawatPritam Singh

पूर्व CM बहुगुणा ने दिया झटका, कहा- 15 दिन में कांग्रेस का क्या हाल होगा पता चल जाएगा

former CM Vijay Bahuguna

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। वहीं बता दें कि इससे पहले विजय बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से भी मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बात हुई।

वहीं आज बुधवार को पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है। पूर्व सीएम ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। पू्र्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा ने कहा कि 15 दिन में उत्तराखंड में कांग्रेस का क्या हाल होगा ये सबको पता चल जाएगा। विजय बहुगुणा के इस बयान से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। बहुगुणा ने एक बड़ा संकेत कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को दिया है।

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बयान से सियासी गलियारों में एक बार फिर से सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।सब कुर्सी से हिल गए हैं। वहीं बहुगुणा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। विजय बहुगुणा के बयान से साफ है कि कांग्रेस के कई नेता भाजापा ज्वाइन कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें