HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : भाजना नेता के बेटे ने सुसाइड नोट में लिखा-मैं जीना नहीं चाहता और करली जिंदगी खत्म

devbhoomi news

रुद्रपुर : रुद्रपुर में एक भाजपा नेता के 19 साल के बेटे की संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी मिली है कि भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है लेकिन इसके कारण का पता नहीं चल पाया है। भाजपा नेता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के भूरारानी, वंसुधरा, फेज टू निवासी भाजपा नेता नरेश सागर की सस्ते गल्ले की दुकान है। उनकी पत्नी ज्ञान प्रभा स्वास्थ्य विभाग में जेएनएम है। बड़े बेटे (19) अंकित का उन्होंने भोपाल में बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिला किया था। जबकि छोटी बेटी भोपाल से एलएलबी और बेटे नैनीताल में पढ़ाई कर रहे हैं। खबर है कि इन दिनों अंकित घर पर हीथा। मंगलवार सुबह नरेश सागर काम से कहीं गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी डयूटी पर गई हुई थी। अंकित घर में अकेला था।अज्ञात कारणों के चलते रसोई घर में दुपटटे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी मिली है कि बेटे का शव सबसे पहले घर की नौकरानी ने देखा। नौकरानी घर में काम करने के लिए जैसे ही किचन में गई सामने का नजारा देख उसके होश उड़ गए। नौकरानी ने इसकी सूचना नरेश सागर को दी। दोनों पति पत्नी घर पहुंचे को उनके भी होश उड़ गए। सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेजा।

चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि इसमें किसी की भी गलती नहीं है और मैं जीना नहीं चाहता हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें