Almora NewsBig NewsHighlight

उत्तराखंड से बुरी खबर : पिता गए बाजार, यहां डूबने से 4 साल के बेटे की मौत

devbhoomi news

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से बुरी खबर है। बता दें कि जिले के स्याल्दे बाजार में मंगलवार सुबह पानी के गड्ढे में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। इससे बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल है। इससे पूरे शहर में शोक की लहर है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी है। बाजार में भी बच्चे की मौत की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा स्याल्दे बाजार निवासी ललित आर्या का 4 साल के बेटे मयंक अपने घर से कुछ दूरी पर ताई के साथ गया था। ताई वहां पर घास इकट्ठा कर रही थीं और मयंक पास में ही खेल रहा था। पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी भरा हुआ है। अचानक मयंक पानी से लबालब खेत में चला गया। इस स्थान पर एक आवासीय भवन का कार्य भी चल रहा है। पानी भरने के कारण निर्माण कार्य बंद है। इसी के पास एक गड्ढा भी खोदा हुआ था। खेलते-खेलते मयंक गड्ढे में गिर गया। किसी ने बच्चे ने मयंक को गड्ढे में डूबा देखा। इसके बाद परिजन और अन्य उसे इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉ. सिद्धार्थ ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है।

मयंक की मौत के शोक में व्यापार संघ ने बाजार बंद रखा। हादसे के वक्त मयंक के पिता दीपावली की खरीदारी के लिए रामनगर गए थे। वह स्याल्दे बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्सकी दुकान चलाते हैं। बच्चे की मौत से उसकी माता भावना देवी, दादी पार्वती देवी समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुला हाल है। मयंक की एक छोटी बहन भी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें