Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, दी ये सौगात

Indian National Congress

खटीमा : मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर खटीमा के शरफ़ पब्लिक स्कूल में उतरा। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से सीएम का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एटीएस की नव निर्माण बिल्डिंग का निरीक्षण किया। सीएम धामी द्वारा एटीएस की नव निर्माण बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद सभी अध्यापकों से मुलाकात भी की गई. सीएम ने सभी का हौसला बढ़ाया।

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की फसल की तोल एवं मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 100 बेड के नागरिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। खटीमा नागरिक चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने बीमार एवं अस्पताल में एडमिट मरीजों को कंबल वितरण किये।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें