Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

पीएम मोदी ने किया सीएम पुष्कर धामी को फोन, इसके बारे में ली जानकारी

 पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन कर राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व बचाव एवं निर्माण कार्यों के बारे में ली जानकारी

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखंड के खास लगाव है। इसलिए वो साल में कई बार किसी ना किसी बहाने या काम से उत्तराखंड आते रहते हैं। केदारनाथ पुन निर्माण पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका काम जोरों शोरों से चल रहा है। उत्तराखंड सरकार केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में जान झोंक रही है। वहीं बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड में बारिश के कहर से कई लोगों की जान चली गई। कई घर दुकानें तबाह हो गए। कई लोग अभी भी लापता है।

सीएम धामी ग्राउंड जीरों पर जाकर लोगों से मिल रहे हैं उनका दुख दर्द बांट रहे हैं औऱ साथ ही उनकी मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अमित शाह ने भी बीते दिनों आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। पीएम मोदी को भी उत्तराखंड की चिंता है और इसी के चलते उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया। बता दें कि इसकी जानकारी खुद सीएम धामी ने दी।

सीएम धामी ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने फोन कर राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व बचाव एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे मे अवगत कराते हुए आपदा प्रभावितो को दी जा रही आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें