HighlightPauri Garhwal News

कोटद्वार : 4.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पौडी गढ़वाल : पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पौड़ी एसएसपी कु. पी. रेणुका देवी के निर्देश पर जिले में अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने और अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर कोटद्वार अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देश पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान आरोपी अरबाज को आर्मी कैन्टीन पुल कोटद्वार के पास से 4.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध कोटद्वार कोतवाली  में NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। माह सितम्बर से अब तक एनडीपीएस एक्ट के जनपद में तहत कुल 05 व्यक्तियों के विरूद्ध 05 अभियोग पंजीकृत किये जा चुके हैं।

अभियुक्त का नाम पता
1. अरबाज पुत्र इलियास निवासी निकट न0- 03 स्कूल लकड़ी पड़ाव कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल।

बरामद माल
1. 4.5 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2. उपनिरीक्षक सन्दीप शर्मा
3. आरक्षी 276 ना0पु0 कुलदीप
4. आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल
5. आरक्षी आबिद अली(सीआईयू)
6. आरक्षी फिरोज खान (सीआईयू)

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें