HighlightUttarkashi News

प. बंगाल के 4 ट्रेकर्स के शव भेजे गए दून, दिल्ली के ट्रेकर का उत्तरकाशी में दाह संस्कार

devbhoomi news

उत्तरकाशी : बीते दिनों ट्रेकिंग पर निकले कई ट्रेकर्स, गाइड और पोर्टर लापता हो गए थे जिनमे से 7 के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दो को सुरक्षित बचा लिया गया है जिनका इलाज जारी हैय़। वहीं बता दें कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए पश्चिम बंगाल के 4 ट्रेकर्स के शव बीती रात 2 एम्बुलेंस के जरिए देहरादून भेजे गए हैं, जहां शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं बता दें कि दिल्ली की ट्रेकर अनिता रावत के शव का उनके परिजनों ने उत्तरकाशी ही में दाह संस्कार कर दिया है। सभी की आंखें नम है। कुछ करने की चाह और नाम कमाने की चाह ने उन्हें मौत की मूंह में धकेल दिया।

वहीं हिमाचल प्रदेश में जो दो शव मिले थे, उनमें एक शव एम्बुलेंस से मोरी, उत्तरकाशी लाया जा रहा है। आज दोपहर तक शव घर पहुंच जाएगा। दूसरा शव पश्चिम बंगाल के ट्रेकर का था, जिसे उनके परिजनों को सुपुर्द करने के लिए दिल्ली भेजा गया। शवों को उनके घर तक भेजने के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार के साथ समन्वय किया जा रहा है।

उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती घायल ट्रेकर मिथुन दारी को आज सुबह एम्बुलेंस से देहरादून भेजा गया हैं। देहरादून में उनके परिजन आ रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें