HighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड : घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे

devbhoomi news

चमोली : गोपेश्वर के मैठाणा गांव में गुरुवार देर रात अफरा तफरी मच गई. दऱअसल गांव के एक घर में देर रात गैस सिलेंडर फट गया जिससे घर में भीषण आग लग गई। इस आग में 6 लोग झुलस गए हैं। वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली कट्रोल रूम को दी।

घटना सुबह करीबन 9:30 बजे की बताई जा रही है. चमोली पुलिस और फायर सर्विस गोपेश्वर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीबड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से एक ही परिवार के 6 सदस्य कैलाश चन्द, राधा देवी, पुष्पा देवी, प्रिन्स कुमार, पूजा और दृष्टि झुलस गए हैं।

जिनको तत्काल पुलिस ने निजी वाहन और 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर उपचार के लिए भर्ती किया गया है।अगर समय पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम नहीं पहुंचती तो आसपास के घरों में आग फैलने से बड़ी जनहानि हो सकती थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें