Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक साथ 100 लोगों में डेंगू पुष्टि, हॉट स्पॉट बना गांव

control dengue

रुड़की : उत्तराखंड में कोरोना का कहर खत्म हो गया है लेकिन इसके साथ ही अब डेंगू कहर बनकर बरप रहा है। आए दिन डेंगू के एक दो मामले सामने आ रहे हैं लेकिन बता दें कि आज रुड़की से डेंगू को लेकर बड़ी खबर है। बता दें कि आज उत्तराखंड में डेंगू कहर बन कर टूटा है।

मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के गाधारोणा गांव में एक साथ कई लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीते दिन टीम ने बुखार की शिकायत पर लोगों के सैंपल लिए थे। वहीं आज एक साथ 100 लोगों में पुष्टि हुई है। गांव को डेंगू का हॉट स्पॉट बनाया है। जिला प्रशासन ने इस गांव को डेंगू का हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। यहां 100 के करीब डेंगू से पीड़ित मिले हैं. इस गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोग डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। कई लोगों का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव से पिछले चार दिनों में लिए गए करीब 160 सैंपल में से करीब 80 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले गांव में 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें