Nainital News

टांडा हाइवे पर आया हाथियों का झुंड, नैनीताल रोड पर लगा आधा घंटा जाम

devbhoomi news

 पंतनगर : पंतनगर के आबादी क्षेत्र और टांडा हाइवे पर हाथियों का झुंड आ गया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो हाथियों का झुंड नगला स्थित गन्ने की खेत की ओर चला गया, जबकि नैनीताल रोड पर जाम लग गया। आधे घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।

बुधवार रात आठ बजे के आसपास 6-7 हाथियों का झुंड टांडा जंगल स्थित नैनीताल हाइवे पर आ गया। यह देख वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने अपने अपने वाहन दूर ही रोक दिए। जिससे हल्द्वानी और रुद्रपुर मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब 20-25 मिनट तक हाथियों का झुंड हाइवे पर ही रहा। जिसके बाद वह एक-एक करके हाइवे से हटते हुए जंगल की ओर चले गए। जिसके बाद नैनीताल रोड पर यातायात सुचारु हुई। बाद में एक हाथी जंगल से भटककर पंतनगर के आबादी क्षेत्र में घुस आया

यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर होने पर हाथी नगला की ओर भागते हुए निकला। जहां वह गन्ने के खेत में चला गया। इस पर लोगों ने सूचना वन विभाग को भी दी। वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने बताया कि हाथियों का झुंड टांडा जंगल में है। अक्सर वह जंगल के एक क्षेत्र से हाइवे पार करते हुए दूसरे क्षेत्र को जाते हैं। बताया कि पंतनगर के नगला में भी एक हाथी घुस आया, फिलहाल वह गन्ने के खेत में ही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें