Haridwar News

रुड़की : मगरमच्छ से गांव में दहशत, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

devbhoomi news

रुड़की : मंगलौर के हरचंदपुर निजामपुर गांव के शिव मंदिर के पास मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मंदिर के पास तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण खौफ के साये में जी रहे थे, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी. काफी मशक्कत के बात वन विभाग की टीम ने तालाब में जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल मंगलौर के हरचंदपुर निजामपुर गांव में ग्रामीणों के द्वारा तालाब में मगरमच्छ देखा गया था. मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों भय का माहौल बना हुआ था। कई बार ऐसा हुआ है कि मगरमच्छ घर में घुस गए।

वहीं ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी गई थी, सूचना पाकर पहुंची वनविभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा है। वहीं वन दरोगा पंकज शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वरा सूचना मिली थी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया है जिसको अब उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें