Dehradun NewsHighlight

तीर्थ पुरोहितों का तंज, कहा- मंत्री जी बारिश कम-ज्यादा और आगे-पीछे करने की ऐप लॉन्च कर दो

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और कई जगह हुए भूस्ख्लन की वजह से इस बार भी काफी दिक्कत हो रही है. इन आपदाओं के कारण देवभूमि में काफी नुकसान हुआ है. बारिश के कहर के बीच तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

आप देख सकते हैं कि इस वीडियो में तीर्थ पुरोहित मंत्री धनसिंह रावत को एक संदेश दे रहे हैं। ये जरा हास्यपद भी है।बता दें कि तीर्थ पुरोहित मंत्री धन सिंह रावत से जल्द बारिश कम ज्यादा करवाने का ऐप को लॉन्च की बात कह रहे हैं।

बोले मंत्री धनसिंह रावत?

आपको ये पढ़कर याद आ गया होगा कि तीर्थ पुरोहित ने इस वीडियो में ऐसा क्यों कहा। जी हां बता दें कि पिछले दिन आपदा मंत्री धन सिंह रावत ने एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने दावा किया था कि वो एक ऐसी एप लाने जा रहे हैं जिससे बारिश को कम ज्यादा और आगे पीछे कर सकते हैं।भारत सरकार को मैं वो प्रेजेंटेशन दिखाने वाला हूं. साथ ही कहा था कि भारत सरकार यदि उसमें अनुमति दे देती है तो कई राज्यों के लिए ये बहुत अच्छा हो सकता है. धन सिंह रावत ने कहा था कि इस एप से पहले से ही आपदा और बारिश का अनुमान हो जाएगा जिससे बारिश को आगे पीछे और कम ज्यादा किया जा सकता है। इस बयान को लेकर धन सिंह रावत जमकर ट्रोल हुए थे।

 

https://youtu.be/e37bnxb5SnA

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें