Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बारिश का तांडव : आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने अमित शाह पहुंच रहे उत्तराखंड

Indian National Congress

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिनों बारिश ने अपना तांडव दिखाया. बारिश के कहर के कारण कई जिंदगियां मलबे में जिंदा दफन हो गई. उनके अपने उन्हें खोजते रहे। अंत में मिला तो उनका शव। उत्तराखंड में तबाही का मंजर खतरनाक था। आज बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन तक मौसम साफ रहने की बात कही है।

वहीं बता दें कि बारिश के कारण उत्तराखंड में मची तबाही औऱ हालातों का जायजा लेन गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली है। अमित शाह यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही, उच्च अधिकारियों और राहत कार्य में शामिल टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। गृह मंत्री शाह गुरुवार को उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे भी करेंगे।

वहीं बुधवार सुबह ही सीएम धामी भी आपदाग्रस्त इलाकों के एरियल सर्वे निकले. बताया जा रहा है कि उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी जायज़ा ले रहे हैं। अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बारिश के चलते बने हालात के मद्देनज़र उन्होंने जान, संपत्ति, सड़कों के नुकसान और रेस्क्यू के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। सीएम  धामी ने सड़कों की कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जमा हो गए मलबे को हटवाए जाने के निर्देश दिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें