Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार : छात्रवृत्ति घोटाले मामले में SIT ने नोएडा से किया आरोपी को गिरफ्तार

devbhoomi news

हरिद्वार :छात्रवृत्ति घोटाले मामले में एसआईटी द्वारा अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। बता दें कि आज सोमवार को एसआईटी ने करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी सोम प्रकाश को नोएडा से पकड़ा गया है। छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में उस पर मुकदमा चल रहा था। आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में 7 मुकदमे दर्ज है। इस मामले में 7 कॉलेज संचालकों के खिलाफ एसआईटी कोर्ट में चार्जशीट दर्ज करा चुकी है। कुछ दिन पहले ही आरोपी सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर भ्रष्टाचार में मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसके बाद एसआईटी ने आरोपी को नोटिस जारी कर तलब किया था। लेकिन, आरोपी एसआईटी के सामने आने से बचता रहा। एसआईटी ने आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी नोएडा स्थित घर में मिला। एसआईटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर हरिद्वार लाया। जहां आरोपी से पूछताछ चल रही है। आज ही आरोपी को एसआईटी कोर्ट में पेश करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें