National

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी मुहम्मद अशरफ को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई बड़े दावे किए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार किया था जो भारतीय पहचान का उपयोग करते हुए एक दशक से अधिक समय से भारत में हैं। शुरुआती जांच में स्लीपर सेल के रूप में उनकी संलिप्तता का पता चला, जो विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस की मानें तो वह जम्मू कश्मीर समेत देशभर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।हाल ही में अशरफ को किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने का काम सौंपा गया था, लेकिन उस जगह का उल्लेख नहीं किया गया था। अशरफ को पाकिस्तान आइएसआइ द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। पुलिस का कहना हैे कि हम उसके अन्य सहयोगियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं

बता दें कि आतंकी हमले की बड़ी साजिश रच रहे पाकिस्तानी आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात को लक्ष्मीनगर के रमेश पार्क से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुहम्मद अशरफ उर्फ अली के रूप में की गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला मुहम्मद अशरफ आइएसआइ के इशारे पर भारत में काम कर रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि अशरफ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ और फिलहाल दिल्ली में रहकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें