ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड की जनता को लगने वाला है बड़ा झटका


देहरादून : पेट्रोल-डीजल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। तेल के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे आम जनता परेशान है। जनता समेत विपक्ष सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर मुखर है। लेकिन फिर भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. वहीं बता दें कि जनता को एक और झटका लगने वाला है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड में लगभग सभी तरह के सार्वजनिक और व्यावसायिक यातायात वाहनों में किराया बढ़ने वाला है जिससे जनता की जेब पर औऱ भार बढ़ेगा।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही दिनों में राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक है, जिसमें इस पर मुहर लगेगी। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की मांग पर और सरकार के निर्देश पर परिवहन आयुक्त ने आरटीओ देहरादून की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था।इस समिति ने किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय भेज दिया है। जिसपर आने वाली 23 अक्टूबर की बैठक में फैसला होगा। इस बैठक में रोडवेज की बसों, विभिन्न रूटों पर चलने वाली निजी बसों, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा का किराया बढ़ाने की सिफारिश पर विचार किया जाएगा। दूसरी ओर, एंबुलेंस और ट्रकों का भाड़ा बढ़ाने पर भी फैसला लिया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये लगभग तय माना जा रहा है कि अब प्रदेश में बस, टैक्सी से लेकर ई-रिक्शा तक का सफऱ महंगा हो जाएगा। इसके पीछे डीजल-पेट्रोल के बढ़ते रेट मुख्य कारण है। मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दाम, वाहनों का मेंटिनेंस, लोन, प्रमाणपत्रों का खर्च, टायरों का खर्च, स्पेयर पार्ट्स के दाम आदि को देखते हुए तय किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से रोडवेज की बसों टैक्सी-मैक्सी, निजी बसों, ई-रिक्शा व एंबुलेंस का किराया बढ़ाया जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि विभिन्न रूटों पर बस संचालन के अलावा रूटों के परमिट पर फैसला तथा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में निर्णय भी इसी बैठक में लिया जाएगा।