Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

पिता-बेटे की घर वापसी पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़े-बांटी मिठाई

Indian National Congress

देहरादून : उत्तराखंड में आज सोमवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा। दिल्ली में कांग्रेस की पीसी आयोजित की गई जिसमे केसी वीणुगोपाल ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत उनके बेटे संजीव आर्य को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। आज पिता और बेटे ने घर वापसी कर ली है जिससे कांग्रेस में खुशी का माहौल है। दिल्ली की खुशी उत्तराखंड में नजर आई। बता दें कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य के भाजपा में शामिल होने पर उत्तराखंड राजीव भवन में कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।

दिल्ली में यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इसखी खुशी उत्तराखंड में मनाई गई। कांग्रेसियों ने राजपुर रोड़ स्थित राजीव भवन में आतिशबाजी की और साथ ही एक दूसरे का मूंह मीठा किया।

आपको बता दें कि यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य आज राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इससे भाजपा सन्न रह गए तो वहीं कांग्रेस खुश हुई।

https://youtu.be/YqvVsxolnmk

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें