Big NewsDehradun News
उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर, यशपाल आर्य बेटे समेत कांग्रेस में शामिल


देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। भाजपा को बड़ा झटका लग गया है। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ये दोनों ही नेता 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।
यशपाल आर्य ने बेटे समेत भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली है। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। यशपाल आर्य 2017 में अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। आर्य का दलितों के बीच अच्छा प्रभाव माना जाता है। साथ ही तराई क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
2017 में कांग्रेस सरकार को गिराने में यशपाल आर्य की अहम भूमिका रही थी। यशपाल आर्य की वापसी के बाद अब अन्स बागी नेताओं की वापसी की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि कुछ और नेता भी कांग्रेस में वापस आ सकते हैं।