Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

चेहरे पर बड़ी मुस्कान लिए राहुल गांधी से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे

Indian National Congress

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। 11 बजे दिल्ली में कांग्रेस की पीसी होने वाली थी लेकिन उसमे देरी हो रही है। वहीं सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये है कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। दोनों फिर से घर वापसी करने वाले हैं। वहीं इतना ही नहीं खबर ये भी है कि एक नहीं बल्कि दो विधायक कांग्रेस का दामन थामेंगे जिसमे रायपुर से विधायक उमेश काऊ का नाम शामिल है।

दिल्ली से बड़ी खबर है कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ पूर्व सीएम हरीश रावत और देवेंद्र यादव भी मौजूद है। उनका स्वागत किया गया है।इस खबर से साफ है कि यशपाल आर्य औऱ उनके बेटे कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं. आखिर ये क्यों हुआ ये तो वहीं बता पाएंगे।

लेकिन बता दें कि भाजपा के कई विधायक हैं जो की बीते दिनों नाखुश दिखे थे। कोई पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने से नाराज था तो कोई विधायक अपने खिलाफ गुट बनाकर मीटिंग कर रहे पदाधिकारियों की नीति से। इसकी नाराज विधायक ने मंत्री धनसिंह रावत के सामने भी जाहिर की लेकिन धनसिंह रावत हाथ मलते रह गए। मंत्री-विधायकों की समस्या का हल ना निकलने का नतीजा ये है कि वो कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें