Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

कांग्रेस का वार, पेट्रोल के बढ़ते दाम से भाजपा भी परेशान, कहा- इससे चुनाव प्रभावित होगा

Indian National Congress

देहरादून। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने एक ओर जहां सरकार पर हमला बोला तो वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर बड़ा बयान दिया। शादाब शम्स के बयान से साफ है कि भाजपा सरकार भी मानती है कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से लोग और वो खुद भी परेशान हैं और तेल के बढ़ते दामों में लगाम लगनी चाहिए।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के 12 जिलों में पेट्रोल शतक के पार है। पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। गणेश गोदियाल ने कहा कि पेट्रोल के बाद डीजल के दाम भी शतक लगाने के करीब है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान जनता 3 महीने बाद सरकार को सबक सिखाएगी।

पीएम मोदी से करेंगे अपील- शादाब शम्स 

वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम शतक पार करने से भाजपा भी परेशान है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के बढ़ते दाम चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। शादाब शम्स ने कहा कि वो पीएम मोदी से निवेदन करेंगे कि बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम कम किए जाएं। उन्होंने कहा कि वो पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर चिंतन करने के लिए पीएम मोदी से आग्रह करेंगेय़ ताकि विपक्ष का मूंह भी बंद रहे और वो हमला न करें। शादाब शम्स ने कहा कि महगांई बढ़ने से सत्ता पक्ष को दिक्कत होती है क्योंकि जनता को दिक्कत होती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें