Haridwar NewsHighlight

पैथोलॉजी में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

devbhoomi news

रूड़की : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला की रहने वाली एक युवती ने मलकपुरा के एक पैथोलॉजी का काम करने वाले युवक रिज़वान पर पिछले तीन सालों से शादी का झाँसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

युवती का कहना है कि उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था, जिसके बार पड़ोस के रहने वाले युवक रिज़वान ने उसे बहला फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा, कई बार वह उसे बाहर भी घुमाने ले गया और अनेकों होटलों में उसके साथ दुराचार भी किया, इसी बीच उसने उसका अबॉर्शन भी कराया. काफी समय गुज़र जाने के बाद जब युवती ने उससे बार बार शादी की बात कही तो उसने उसे मना कर दिया और अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की, जिसके बाद मंगलौर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था.

युवती का आोरप है कि लगभग तीन महीने गुज़र जाने के बाद भी उसको इंसाफ नहीं मिल पाया क्योंकि आज तक युवक की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी मामले की जाँच की जा रही है। देखने वाली बात यह है कि आखिर कब तक जाँच जारी रहेगी और कब जा कर युवती को इंसाफ मिलेगा

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें