Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

एक बार फिर आशा वर्करों ने की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद, वादाखिलाफी का आरोप

Pushkar Singh Dhami

सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर आशा कार्यकत्रियां ने सरकार के खिलाफ आवांज बुलंद कर ली है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आज एक बार फिर से आशा वर्करों ने धरना देना शुरु कर दिया है। बता दें कि धरने पर बैठीं आशा वर्करों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आशा वर्करों के साथ वादाखिलाफी की है। आशा वर्करों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार ने वादा पूरा नहीं किया तो आशा वर्कर अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

आशा वर्करों ने कहा कि आशा वर्करों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के समय में 20 दिन का समय दिया था लेकिन 1 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा वर्करों की मांगे पूरी नहीं की है। साथ ही आशा वर्करों ने अपने आंदोलन को प्रारंभ कर दिया है और मांगे ना पूरी होने पर राज्य के मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए आंदोलन को और तेज करने की बात कही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें