HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : गुलदार के लिए लगाए गए पिंजरे में फंस गया मगरमच्छ

devbhoomi news

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार की जगह एक बड़ा मगरमच्छ फंस गया। ये देखर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हैरान रह गए. पिंजरे में फंसे मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार 26 सितम्बर को बिडौरा निवासी 4 वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। जिसका शव जंगल से बरामद हुआ था। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। तब से ग्रामीण गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के प्रति आक्रोशित थे। गांव वालों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये थे। लेकिन हड़कंप तब मचा जब पिंजरे में गुलदार नहीं बल्कि बीती रात खकरा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पिंजरे में कैद गया।

मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पिंजरे से बाहर निकाल कर नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया संभावित स्थान में पिंजरे लगाए गए हैं जिसमें देर रात एक मगरमच्छ फंस गया था जिसे सुरक्षित उसके वास स्थल में छोड़ दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें