Big NewsDehradun News
STF की अल्मोड़ा जेल रेड मामले में जेल प्रशासन के 4 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज


देहरादून : STF की अल्मोड़ा जेल में रेड मामले में जेल प्रशासन गिरी गाज गिरी। इस मामले में महानिरीक्षक कारागार पुष्पक ज्योति ने जेल अधिकारी व कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।
आईजी ने जेल प्रभारी अधीक्षक, प्रधान बंदीरक्षक समेत कुल चार लोगों को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जेल के प्रभारी अधीक्षक संजीव कुमार ह्यांकी, प्रधान बंदी रक्षकशंकर राम आर्य, बंदीरक्षक प्रदीप मालिला व राहुल राय को निलंबित कर दिया गया है।