Dehradun News

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला विकासनगर, घर में घुसकर की कई राउंड फायरिंग

police man shot dead in police station party

 

विकासनगर : देहरादून के विकासनगर में गोली चलने से दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी स्थित एक घर में कुछ हथियारबंद बदमाश घुस गए और बदमाशों ने घर में घुसकर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसी के साथ पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ शुरु कर दी है।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से घर पर पुलिस तैनात की गई है। अभी तक घर में घुसकर गोली चलाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस आस पास के सीसीटीव फुटेज खंगाल रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें