HighlightUdham Singh Nagar News
रुद्रपुर VIDEO : बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, ATM जलकर खाक


रुद्रपुर : रुद्रपुर के गाबा चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गाबा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में भीषण आग लगी और धुआं धधकने लगा। आग की लपटें और धुआं देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फ्रायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि शाखा में लगा एटीएम पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
काशीपुर बाइपास रोड पर गाबा चौक के समीप अलंकार कांप्लेक्स में एचडीएफसी बैंक की शाखा एवं एटीएम है। शनिवार दोपहर एक बजे एटीएम से अचानक धुआं उठने के बाद धमाका हुआ और आग धधक उठी। दो युवकों ने बराबर के दुकान से फायर इक्यूपमेंट लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ गयी थी। लोगों ने करीब 100 मीटर दूर फायर स्टेशन तक दौड़कर सूचना दी।